फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: 34 प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र डीएम बोले- पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें काम

बरेली में मंगलवार को 34 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। जिलाधिकारी अविनाश सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने ये नियुक्ति पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 3446 में से 1600 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए थे। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार में किया गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने नवचयनित सहायकों को बधाई दी। उन्होंने उनसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि वे आधुनिक कृषि तकनीकों और किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं। उन्होंने जोर दिया कि युवाओं की तकनीकी दक्षता से जनपद की कृषि व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें