फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में रक्षाबंधन पर मौसी के घर आया युवक गोमती में डूबा, तलाश जारी

बाराबंकी में लोनीकटरा क्षेत्र में गोमती नदी में नहाने उतरा युवक डूब गया। वह रक्षाबंधन पर अपनी मौसी के घर आया था। सूचना पर पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश करा रही है। पुलिस के अनुसार, लखनऊ के गोसाईगंज निवासी लालजी रस्तोगी (42) शुक्रवार को जौरास गांव निवासी अनिल रस्तोगी के घर आया था। इसके बाद वह गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गोमती नदी की ओर चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी देर तक घर न पहुंचने पर ग्रामीण उसकी तलाश में निकले। गोमती नदी के टिलिया घाट पर उसका चश्मा और चप्पल पड़ा मिला। इसके बाद युवक के नदी में डूबने की आशंका जताई गई। एसएचओ अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें