“तुमको मिलने आना ही पड़ेगा...” प्रेमिका को मिलने और शादी के लिए बुलाने की जिद में एक युवक शुक्रवार सुबह केन नदी पर बने रेलवे पुल पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक युवक पुल पर बैठा रहा और नीचे कूदने की धमकी देता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा। आखिरकार पुलिस ने उसकी प्रेमिका को मौके पर बुलाया, जिसके बाद युवक नीचे उतर आया।