बांदा की कोतवाली नगर पुलिस ने एटीएम के कैश डिस्पेंसिंग स्लॉट में कृत्रिम शटर लगाकर ग्राहकों की नकदी पार करने वाले फतेहपुर के दो शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5960 रुपये नकद, पांच एटीएम कार्ड, बाइक और वारदात में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए हैं।