फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बलरामपुर में लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ मार्च में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। विधानसभा बलरामपुर सदर-294 के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मार्च में शामिल हुए। मार्च चंद्रशेखर आजाद पार्क से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा जरूरी है। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों और मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी और मतदान का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण है। इसे सुरक्षित रखने के लिए पार्टी कार्यकर्ता लगातार आवाज उठाते रहेंगे। मार्च में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें