राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने पांच साल से लंबित पारिश्रमिक के भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने कहा कि समूहों से जुड़ने के बावजूद उन्हें नियमित रोजगार और आय के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं।