बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले का नंदी ग्राम छह साल बाद फिर से पशुओं की खरीद-बिक्री के लिए गुलजार होने लगा है। हरियाणा, पंजाब, बिहार और पीलीभीत समेत कई स्थानों से पशु व्यापारी अपने पशुओं के साथ पहुंचने लगे हैं। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को पशु मेला परिसर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन ने दूसरे राज्यों से पशु लेकर आने वाले व्यापारियों को रास्ते, पुल और सीमावर्ती क्षेत्रों में नहीं रोके जाने के निर्देश संबंधित थाना प्रभारियों को दिए हैं।