छात्रों और किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हजारों की संख्या में महाविद्यालयों के छात्र और किसान जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।साथ ही चेतावनी दी गई कि एक सप्ताह के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो नौ अक्तूबर को बलिया बंद और छात्र कर्फ्यू किया जाएगा।