70वीं मंडलीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में आजमगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में बालिका वर्ग में मऊ और बालक वर्ग में आजमगढ़ का दबदबा रहा। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में मेजबान बलिया के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।