कोतवाली क्षेत्र के बिचलाघाट चौकी के पास रविवार को शराब पीने को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में बेदुआ मोहल्ला निवासी वीरेंद्र साहनी ) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।