फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में वोट डालने से लेकर पर्ची देखने तक, ईवीएम पर समझाई गई प्रक्रिया

बहराइच में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले की छह तहसीलों में ईवीएम एवं वीवीपैट के माध्यम से मतदान अभ्यास शुरू कराया गया है। महसी, सदर, कैसरगंज, मिहींपुरवा, पयागपुर और नानपारा तहसील मुख्यालयों पर इसके लिए अलग कक्ष तैयार किए गए हैं। इन कक्षों में ईवीएम और वीवीपैट रखी गई हैं। मशीनों की सुरक्षा के लिए बनाए गए कक्षों को सीसी कैमरों से लैस किया गया है। संबंधित उपजिलाधिकारी इनकी सुरक्षा और पूरी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। तहसील मुख्यालय पहुंचने वाले लोगों को ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया समझाने के लिए अभ्यास कराया जा रहा है। मतदान करने वाले लोगों का विवरण निर्धारित रजिस्टर में दर्ज भी किया जा रहा है। शुक्रवार को डीएम राजेश कुमार पांडेय और एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए ईवीएम प्रशिक्षण केंद्र पर ग्रामीणों से मतदान का अभ्यास कराया। दोनों अधिकारियों ने स्वयं ईवीएम पर वोट डालकर वीवीपैट में प्रदर्शित पर्ची से मतदान की पुष्टि की। डीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार लोगों को ईवीएम से मतदान करने की प्रक्रिया समझाई जा रही है। सभी तहसील मुख्यालयों पर ईवीएम उपलब्ध करा दी गई हैं। प्रशिक्षण में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम के नंबरों की सूची आयोग के साथ सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान एडीएम अरुण कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें