बहराइच में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोविंदापुर पंडित के मजरा पंडित पुरवा गांव की है। यहां कयूम अली अपनी पत्नी हाशरून (46) व तीन बच्चों हसनैन (8), रुखसार (7) और नूर अहमद (6) के साथ रहता था। रविवार सुबह हाशरून की मौत की सूचना पाकर मायके से उसकी मां शहरून व बहन फूलजहां पहुंचीं। उन्होंने बताया कि हाशरून के शरीर गले व पैर में चोट के निशान हैं। वहीं मृतका की पुत्री रुखसार का कहना है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी मां को कुल्हाड़ी से मारा है। मृतका का पति नवाबगंज क्षेत्र के जमाल रिसिया गांव में स्थित एक भट्ठे में काम करता है। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव का कहना है कि मृतका ने आत्महत्या की है। फोरेंसिस टीम जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।