बागपत। बुधवार को कई बाज़ारों में पालिका की टीम बुलडोज़र के साथ पहुंची, जहां कुछ दुकानों के बाहर अतिक्रमण को तोड़ा गया, इस दौरान व्यापारियों की पालिका के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से नोंकझोंक हो गई। बागपत के राष्ट्र वंदना चौक, बड़ौत रोड, शौकत मार्केट, पांडव रोड, गांधी बाज़ार में नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण अभियान चलाया था।