फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: रविवार को काले कपड़ों में बैंक कर्मचारी, पांच दिन काम समेत मांगों को लेकर प्रदर्शन

रविवार को बैंक खुले रहने के दौरान जिलेभर के बैंक कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर काम करते हुए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, टीएलआई (ट्रांसफर/इंसेंटिव संबंधी स्कीम) से जुड़ी मांगों का समाधान करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मेरठ रोड स्थित केनरा बैंक में विरोध जताया। कर्मचारियों ने लंबित मांगों का शीघ्र निस्तारण, कामकाज और सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान तथा अतिरिक्त कार्यभार कम करने की मांग उठाई। केनरा बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक मोहम्मद शावेज ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। रविवार को जिले के सभी बैंकों में कर्मचारी काले कपड़े पहनकर काम करते नजर आए। इस मौके पर अरुण कुमार, मोहित तोमर, मंजीत शहरावत, मेनपाल, जानवी ठाकुर, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें