रटौल स्थित गांव सहबानपुर निवासी सुखबीर पुत्र चंपत की गांव के ही जंगल में नलकूप है। देर शाम परिवार के लोग नलकूप बंद कर घर चले आये। रविवार सुबह परिवार का ही भतीजा अरुण यादव नलकूप पर पहुंचा। वह नलकूप का ताला खोलकर अंदर घुसा तो और कोने में बैठा अजगर उसकी तरफ रेंगते हुए आया। उसने नलकूप का दरवाजा बंद कर दिया। ग्रामीण एकत्र हो गए और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग से टीम आई ओर करीब आठ माह के 12 किलो वजन और 12 फीट लंबे अजगर को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई।