आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने 18 वर्षीय युवक को गोली मार दी। घटना थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर पकड़ी गांव के पास असिलाई रोड पर हुई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए असिलाई की तरफ फरार हो गए।