फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी-भदोही तक फैला जामवंत गैंग का नेटवर्क, दो सदस्य गिरफ्तार

वाराणसी और भदोही तक आपराधिक नेटवर्क फैलाने वाले जामवंत यादव उर्फ जमुना गैंग के दो सदस्यों को तरवां पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामले में वांछित चल रहे दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने दोनों को तरवां-मेहनाजपुर सीमा पर नूरपुर/भंवरपुर गांव के पास पुलिया से सुबह करीब 9.35 बजे गिरफ्तार किया। तरवां थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में भदोही के कोईरौना थाना क्षेत्र के झरिहंगपुर निवासी सुमित यादव (23) और मन्नीपुर निवासी प्रदुम्मन यादव (26) शामिल हैं। दोनों के खिलाफ वाराणसी के मिर्जामुराद थाने में दर्ज लूट की प्राथमिकी में विवेचना के दौरान नाम सामने आया था। दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें