फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- सपा गुंडों की पार्टी, चोला बदलने से नहीं बदलता चरित्र

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से करीब 11:40 बजे आजमगढ़ के जीवली गांव पहुंचे। उन्होंने भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माता स्वर्गीय जयमाता देवी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी भाजपा विनोद राय और उनके परिवार के साथ खड़ी है। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा गुंडों की पार्टी है। केवल चोला बदल लेने से किसी का चरित्र नहीं बदल जाता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें