फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में बधाई मांगने गईं किन्नरों के दो गुटों में मारपीट

आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र के हटवा गांव में बधाई मांगने गईं किन्नरों के साथ मारपीट का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी और एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। किन्नरों ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे रूबी किन्नर, मैना किन्नर, मिष्ठी किन्नर, बहोगी किन्नर, पिंक्की किन्नर, मोना किन्नर, मोनिका किन्नर और निशा किन्नर बधाई मांगने के लिए हटवा गांव गई थीं। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए बैठे किन्नरों के दूसरे गुट ने कुछ युवकों के साथ मिलकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद नेहा किन्नर ने एक बाहरी युवक के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। इस घटना में मैना किन्नर, मिष्ठी किन्नर और बहोगी किन्नर को चोटें आईं, जिनके सिर में टांके भी लगे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की शिकायत मेंहनगर थाने में की गई, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व, 20 दिसंबर 2025 को मऊ जनपद में भी संगीता किन्नर के ग्रुप के लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें