फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

अयोध्या के रूदौली तहसील क्षेत्र में दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने गोमती नदी के रेछघाट और मां कामाख्या धाम घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, आवागमन, पार्किंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित विभागों को समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि रूदौली तहसील क्षेत्र की 137 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन मां कामाख्या धाम के घाट पर किया जाएगा। इसके अलावा गोमती नदी के रेछघाट पर भी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। उन्होंने विसर्जन स्थलों तक जाने वाले मार्गों को दुरुस्त कराने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रास्ते में आवश्यकतानुसार रैंप बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही बैरिकेडिंग, वाहनों की पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है और सोशल मीडिया की गतिविधियों पर भी पुलिस प्रशासन की निगरानी है। घाटों पर जरूरत के अनुसार गोताखोरों की तैनाती और पुलिसकर्मियों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान कामाख्या नगर पंचायत के अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला,एसपी ग्रामीण राधेश्याम राय, एसडीएम विनोद गुप्ता, सीओ अरविंद सोनकर, तहसीलदार विजय गुप्ता, बाबा बाजार थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद, विद्युत विभाग के एसडीओ राजेश कुमार और लोक निर्माण विभाग के जेई मिथिलेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें