फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दो स्टाफ नर्स व वार्ड आया को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब, प्रसव के नाम पर मांगे थे रुपये

अयोध्या के सीएचसी रुदौली में प्रसव के नाम पर रुपये मांगने के मामले की रविवार को डिजिटल खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र शुक्ला ने दो स्टाफ नर्स सुषमा व वर्षा सिंह और वार्ड आया प्रवीन बानो को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। नोटिस में पूछा गया है कि जब सीएचसी में प्रसव की सुविधा निःशुल्क है तो मरीज के परिजनों से रुपये की मांग क्यों की गई। धर्मनगर निवासी अरुण ने आरोप लगाया था कि रविवार को पत्नी सुमन को प्रसव के लिए सीएचसी में भर्ती कराया था। सामान्य प्रसव के बाद आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने परिजनों से 3800 रुपये की मांग की। परिजनों ने मामले की शिकायत सीएचसी अधीक्षक से की थी। शिकायत के बाद लिए गए रुपये वापस कर दिए गए थे। लेबर रूम के बाहर लगाए पोस्टर मामले के बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र शुक्ला ने लेबर रूम के बाहर समेत सीएचसी परिसर में कई स्थानों पर पोस्टर लगवा दिए हैं। पोस्टर पर मोबाइल नंबर दर्ज कर मरीजों और तीमारदारों से कहा गया है कि यदि कोई कर्मचारी या स्टाफ नर्स रुपये की मांग करता है तो इसकी शिकायत सीधे दिए गए मोबाइल नंबर या सीएचसी कार्यालय में करें। अधीक्षक डॉ. रवींद्र शुक्ला ने बताया कि वार्ड आया प्रवीण बानो और दो स्टाफ नर्स सुषमा व वर्षा सिंह को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन में जवाब मांगा गया है। सीएचसी में प्रसव की सुविधा निःशुल्क है। रुपये मांगने की शिकायत मिलने पर जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें