फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तीन गांवों में विकास कार्यों की सौगात, आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

अयोध्या के रुदौली विधानसभा के गांवों में बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की सुविधाओं को मजबूत करने के साथ विकास कार्यों को गति देने के लिए बृहस्पतिवार को विधायक रामचंद्र यादव ने बारी, गनौली और शाहपुर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन करने के साथ बाल विकास परियोजना के तहत गोद भराई और अन्नप्राशन दिवस समारोह भी आयोजित किए गए। ग्राम बारी में विधायक ने आंगनबाड़ी भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद गनौली में आंगनबाड़ी केंद्र समेत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। ग्राम शाहपुर में भी आंगनबाड़ी केंद्र और अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ। तीनों गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म कराई गई। वहीं, छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। महिलाओं और बच्चों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र गांवों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने के साथ गांवों में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यक्रम में मॉ कामाख्या नगर पंचायत चैयरमेन शीतला प्रसाद शुक्ला, खंड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता समेत बाल विकास परियोजना विभाग के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें