फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, महिला गंभीर

अयोध्या के बीकापुर में शादी की तैयारियों में जुटे परिवार की खुशियां सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय सोनू निषाद की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसा सुबह करीब नौ बजे बीकापुर-जाना बाजार मार्ग पर तारुन थाना क्षेत्र के लाल का पुरवा, बेनीगद्दोपुर के पास हुआ। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के तोरो माफी डड़वा निवासी सोनू निषाद पड़ोसी गांव शिव तिवारी का पुरवा निवासी भानुमति (28) पत्नी अमरजीत को उसके मायके खपराडीह, हैदरगंज छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया गया। चिकित्सक अतुल मिश्रा ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण भानुमति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रधान प्रतिनिधि अहमद रजा ने बताया कि सोनू दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। अप्रैल महीने में उसका विवाह तय था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। बीकापुर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि हादसा तारुन थाना क्षेत्र में हुआ है। बीकापुर पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें