फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सेवा सेतु शिविर का समापन, सात दिव्यांगों को मिली ट्राईसाइकिल

अयोध्या में सेवा संकल्प अभियान के तहत बीकापुर विकासखंड के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित सात दिवसीय सेवा सेतु कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने समापन किया। इस दौरान सात दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल वितरित की गई। वहीं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी अच्छा कार्य करने वाली महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और समूह सखियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित कई योजनाओं से पात्र परिवारों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में विभागीय कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान बाल पुष्टाहार, कृषि, महिला स्वयं सहायता समूह, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का विधायक ने निरीक्षण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने की और संचालन प्रधान संघ के जिला सचिव मुकुल आनंद ने किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा, जिला मंत्री इंद्रसेन सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विशाल सिंह, प्रधान सोनू सिंह, अजय तिवारी, गोमती तिवारी, जंग बहादुर तिवारी, मेवालाल वर्मा, खंड विकास अधिकारी गणेश दत्त शुक्ला और सहायक विकास अधिकारी आरडी बद्रीनाथ पांडेय सहित भाजपा कार्यकर्ता, ब्लॉककर्मी और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें