फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राम मंदिर की यज्ञशाला में 18 कन्याओं का पूजन, चुनरी ओढ़ाकर लिया आशीर्वाद

शारदीय नवरात्र के अवसर पर मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में कन्या पूजन एवं भोग का आयोजन किया गया। इस दौरान 18 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें चुनरी ओढ़ाई गई और दक्षिणा देकर विदा किया गया। कार्यक्रम में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कृष्ण मोहन, महंत दिनेंद्र दास, आचार्य इंद्रदेव, केशव महाराज और ट्रस्ट के निर्माण अभियंता जगदीश शंकर आफले सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने कन्याओं के पांव पखारकर उनका पूजन किया और चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद कन्याओं को भोग अर्पित किया गया। भवानी सिंह राठौर ने सभी कन्याओं को दक्षिणा देकर विदा किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्र में कन्या पूजन को देवी स्वरूपा कन्याओं के सम्मान और शक्ति की आराधना का प्रतीक माना जाता है। मंदिर परिसर की यज्ञशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में परंपरागत विधि-विधान के साथ कन्या पूजन संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें