अयोध्या। चौदहकोसी परिक्रमा जारी रहने के बीच बुधवार सुबह परिक्रमा पूरी कर चुके श्रद्धालुओं की भीड़ सरयू तट पर उमड़ पड़ी। श्रद्धालु परिक्रमा के बाद सरयू में स्नान कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए व्यवस्थाओं की सराहना की। कहा कि कई वर्षों से लगातार परिक्रमा करने अयोध्या आ रहे हैं। इस बार भी सुरक्षा और सुविधाओं के इंतजाम बेहतर रहे। श्रद्धालुओं ने कामना की कि अयोध्या इसी तरह विकास के पथ पर आगे बढ़ती रहे।