फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मानदेय बढ़ाने समेत मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, लखनऊ में 30 सितंबर को धरना

अयोध्या के बीकापुर में मानदेय में बढ़ोतरी और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। बाद में आशा कर्मियों ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अंशुमान यादव को मांगपत्र सौंपा। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कम पारिश्रमिक में गांवों में स्वास्थ्य जागरूकता, संचारी रोगों से बचाव, टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना समेत स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए काम किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के दौरान भी उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं दीं। इसके बावजूद उनके मानदेय में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं की गई है। बढ़ती महंगाई में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्वास्थ्य प्रशासन से उन्हें कोई शिकायत नहीं है, लेकिन लंबित मांगों पर सरकार की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मांगपत्र में बताया गया कि 30 सितंबर को विकासखंड की सभी आशा कार्यकर्ता और संगिनी लखनऊ पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करेंगी और मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपेंगी। इस कारण बुधवार को वह स्वास्थ्य सेवाओं से विरत रहेंगी। इस दौरान सरिता सिंह, सीमा तिवारी, कमलेश यादव, विजयलक्ष्मी तिवारी, सरोज देवी, दुर्गावती, प्रेमलता मौर्य, पुष्पा, गायत्री, रीता देवी, ममता सिंह, मंजू और मीना समेत दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें