अयोध्या। विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को जिले बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। वहीं देवकाली स्थित यूनियन बैंक के कर्मचारियों ने बैंक परिसर में नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने, पीएलआई में सुधार, पेंशन से जुड़े लंबित मामलों का निस्तारण व पेंशन अपडेट करने व अन्य लंबित मांगों के समाधान की मांग की। प्रदर्शन के दौरान रवि, एकांत सिन्हा, राजविंदर कौर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।