फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश, आपूर्ति व्यवस्था की हुई समीक्षा

सर्किट हाउस में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की गई। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने क्षेत्र में बार-बार हो रहे बिजली व्यवधान की समस्या को प्रमुखता से उठाया। अधीक्षण अभियंता विद्युत विनय पटेल के साथ हुई बैठक में जर्जर विद्युत लाइनों और स्थानीय स्तर की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। विधायक ने अधिकारियों को निर्बाध और सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बिजली संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल समाधान करने को भी कहा। बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, नामित पार्षद बबलू मिश्रा और अतुल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें