अयोध्या में सिविल लाइंस क्षेत्र में सड़क पर चलते समय पुलिस की एक गाड़ी अचानक खराब होकर बंद हो गई। बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी होने से आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बन गई। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने खुद ही गाड़ी में धक्का लगाया और उसे सड़क किनारे तक पहुंचाया। इस दौरान वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने घटना का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।