फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकपुर से अयोध्या पहुंची ट्रेन, श्रीराम के तिलकोत्सव का भार लेकर पहुंचे जनकपुरवासी; पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

नेपाल के जनकपुर से यात्रियों को लेकर सरयू-कमला एक्सप्रेस पहली बार रविवार सुबह 7:25 बजे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। यात्रियों के लिए सेवा शुरू होने के बाद जनकपुर से सीधे अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु बेहद खुश नजर आए। भाजपा कार्यकर्ताओं और रेल विभाग के कर्मचारियों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। जनकपुरवासी भगवान श्रीराम के तिलक उत्सव के लिए भार लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें