अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को भव्य और व्यवस्थित बनाने की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राम की पैड़ी सहित सरयू के 56 घाटों पर दीप सजाने के लिए दीपक पहुंचने लगे हैं। बुधवार से घाटों पर दीप बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। इस बार 56 घाटों पर कुल 30 लाख दीप सजाए जाएंगे। सात नवंबर को दीपोत्सव का मुख्य आयोजन होगा। आयोजन को लेकर एक ओर जहां घाटों को दीपों से सजाने की तैयारी तेज हो गई है, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।