फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2027 के लिए बसपा एक्टिव, आकाश आनंद ने अयोध्या से भरी हुंकार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने संगठन को सक्रिय करने और जनसभाओं के जरिए अपना राजनीतिक आधार मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद शुक्रवार को अयोध्या के बीकापुर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बात करके माहौल को समझा। साथ ही जनसभा को संबोधित किया। आकाश आनंद की इस जनसभा को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अयोध्या राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टि से उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण केंद्र रही है। ऐसे में यहां से बसपा के चुनावी अभियान को आगे बढ़ाना पार्टी की क्षेत्रीय रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। आकाश आनंद बीकापुर में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया। साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया। जनसभा के जरिए पार्टी की नीतियों, विचारधारा और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच संवाद स्थापित करने की कोशिश की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें