अयोध्या: गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी के समर्थन में विधायक एवं चुनाव प्रभारी त्रिभुवन दत्त ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने चुनाव आयोग और प्रशासन से निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान कराने की मांग की। कहा कि निष्पक्ष चुनाव होने पर सपा प्रत्याशी भारी मतों से जीतेंगे। उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव कराने, तदर्थ शिक्षकों के नियमितीकरण और शिक्षक भर्ती सहित लंबित मुद्दों को उठाया। नारायण गुट के शिक्षक संघ के समर्थन का भी दावा किया।