फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में मांझा कला में बाढ़ से उजड़े 1200 परिवार, सिर से नहीं उतरा कर्ज

अयोध्या में सोहावल की कोटसराय ग्राम पंचायत के मांझा कला में वर्ष 2012 की बाढ़ में घर और जमीन गंवाने वाले करीब 1200 परिवार आज भी देनदारी चुका रहे हैं। सरयू के जलस्तर ने इनकी समस्याएं भी बढ़ा दी है। ग्रामीणों के मुताबिक, दूसरों की जमीन पर रहने और खेती करने के लिए एक बीघा पर सालाना तीन हजार रुपये तक देने पड़ते हैं। नकदी नहीं होने पर कई परिवारों को जेवर और मवेशी बेचकर देनदारी चुकानी पड़ती है। मुरली यादव, राम अनुग्रह, मंजीत, मल्हू, प्रेम, ओता देवी, अनुज कुमार, मुन्नालाल और सुक्खा देवी ने यह समस्या बताई। शिवप्रसाद, रमेश, विजय यादव, मंजीत व विजय कुमार ने सुरक्षा के लिए बंधा बनाने की मांग की। गोपीचंद ने बताया कि बाढ़ में अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंचना मुश्किल होता है। एसडीएम आदित्य विक्रम अग्रवाल ने कहा कि 6.15 एकड़ तक किसानों का कर्ज माफ है, अधिक भूमि होने पर शिकायत की जांच कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें