फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में ग्राम पंचायत ककराही में लगी ग्राम चौपाल, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

अयोध्या में तारुन क्षेत्र के ग्राम पंचायत ककराही के पंचायत भवन में शनिवार को आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की जबरदस्त मौजूदगी देखने को मिली। चौपाल का आयोजन नोडल सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। चौपाल में हैंडपंप रीबोर, नाली, खड़ंजा, पुलिया, अमृत प्रमाण-पत्र व पेंशन से संबंधित मामले सामने आए। ग्राम सभा निवासी प्रेम प्रकाश ने अपने घर के पास पुलिया निर्माण, राजित राम वर्मा ने चक्की के पास नाली निर्माण की जरूरत बताई, वहीं एस.पी. विश्वकर्मा के घर के पास लगे इंडिया मार्का हैंडपंप के रीबोर की आवश्यकता बताई गई, जबकि पंचायत भवन पर लगे नल के रीबोर का भी मामला आया। इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य रवि, रोहित, सुशीला ने बताया कि अभी तक उन्हें मानदेय नहीं मिला है, जिस पर पंचायत सचिव / प्रभारी एडीओ पंचायत हुसैन फारूकी ने कहा कि अपने खाते की एनपीसीआई, करवाकर आधार की कॉपी उपलब्ध करके बताएं। इस अवसर पर पंचायत सहायक दीपक वर्मा, सफाई कर्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जबकि राजस्व व स्वास्थ्य विभाग का कोई भी कर्मचारी पंचायत भवन में उपस्थित नहीं रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें