फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में चौक के जाम का दबाव घटाएगा मच्छरहट्टा का पार्किंग कॉम्प्लेक्स

अयोध्या में चौक बाजार में पार्किंग की समस्या और सड़क पर खड़े वाहनों से लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए मच्छरहट्टा में बन रहा पार्किंग एवं व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स अब आकार लेने लगा है। 44.25 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही परियोजना में भूतल समेत दो तल के कॉलम खड़े हो चुके हैं और अब तीसरे तल का निर्माण कराया जा रहा है। मौके पर निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है। अयोध्या विकास प्राधिकरण की इस परियोजना में करीब 70 कार और 170 बाइक खड़ी करने की क्षमता होगी। इससे चौक बाजार में सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले वाहनों को निर्धारित स्थान मिल सकेगा। परियोजना का निर्माण कार्य मेसर्स शिवम लाइट हाउस को दिया गया है। निर्माण के दौरान भूमि विवाद के चलते काम कुछ समय प्रभावित हुआ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें