फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में बारिश में गड्ढे बने जानलेवा, रोज टूट रहे वाहनों के पहिए; घायल हो रहे लोग

अयोध्या में बारिश के बाद शहर की करीब 150 बदहाल सड़कों पर सफर मुश्किल ही नहीं, हादसों को भी न्योता दे रहा है। जगह-जगह सड़कें उखड़ी हैं और बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं। बारिश का पानी भरने के बाद यही गड्ढे नजर नहीं आते। देवकाली से धनीराम पुरवा होते हुए हाईवे को जोड़ने वाली करीब 1.5 किलोमीटर सड़क का 500 मीटर हिस्सा बदहाल है। नालियां चोक होने के कारण सड़क पर पानी जमा रहता है। बारिश के बाद गड्ढे दिखाई नहीं देते और दोपहिया वाहन चालक अचानक उनमें गिरकर चोटिल होने से बचने के लिए संभलकर निकलते हैं। बड़ी देवकाली से बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग होते हुए रामपथ को जोड़ने वाला करीब 1.5 किलोमीटर मार्ग कई स्थानों पर गड्ढों में तब्दील है। यहां प्राय: पानी जमा रहता है और गड्ढे दिखाई नहीं देते। इससे दोपहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता है। रोज हज़ारों लोगों की आवाजाही वाले इस मार्ग से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। जनौरा अंडरपास के बगल से गुजरने वाली करीब 500 मीटर सर्विस लेन जगह-जगह उखड़ चुकी है। अंडरपास निर्माण के कारण हाईवे से रास्ता बंद होने से सर्विस लेन पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। लखनऊ की ओर से अयोध्या होकर गोंडा, बस्ती और गोरखपुर जाने वाले लोग भी इसी रास्ते से गुजरते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें