फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के रुदौली तहसील में लेखपालों का प्रदर्शन, तहसील समाधान दिवस का किया बहिष्कार

अयोध्या के रुदौली तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को लेखपालों ने तहसील समाधान दिवस का बहिष्कार कर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शासन के खिलाफ विरोध जताया। तहसील अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लेखपाल पिछले 10 वर्षों से 2800 ग्रेड पे के वेतनमान की मांग कर रहे हैं। आठ वर्षों से केवल लेखपालों के अंतर मंडलीय स्थानांतरण की व्यवस्था लागू होने, दो वर्षों से लेखपालों की पदोन्नति सूची जारी नहीं होने समेत आठ मांगों को लेकर संगठन आंदोलन कर रहा है। तहसील अध्यक्ष ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में आठ अक्टूबर को सभी ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। 10 अक्टूबर को शासन दिवस पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन, 12 अक्टूबर को रक्तदान, 14 अक्टूबर को मोटरसाइकिल रैली और 17 से 23 अक्टूबर तक तहसील मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।धरने में तहसील मंत्री दीप चंद्र, अंकित श्रीवास्तव, रोशन कुमार समेत बड़ी संख्या में लेखपाल और महिला लेखपाल शामिल रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें