फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित 300 किसानों को उपलब्ध कराया गया भूसा

अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर घटने लगा है, लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की निगरानी लगातार जारी है। शासन के निर्देश पर तहसील प्रशासन की ओर से प्रभावित किसानों और पशुपालकों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। रविवार को तहसील प्रशासन ने कैथी माझां, सलाहपुर, अब्बूपुर, पटरंगा माझां, संडरी और महंगू का पुरवा समेत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में करीब 300 किसानों को 315 कुंतल भूसा वितरित कराया। भूसा मिलने से बाढ़ के बीच पशुओं के चारे की समस्या से जूझ रहे किसानों को राहत मिली। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि लेखपालों के माध्यम से पशुओं के लिए करीब 315 कुंतल भूसे का वितरण कराया गया है। सोमवार को प्रभावित क्षेत्रों में राशन सामग्री का वितरण कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि सरयू नदी के जलस्तर और बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार राहत सामग्री उपलब्ध कराने का सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें