फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवधेश प्रसाद से मिले श्रीरामेष्ट धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के संत, अयोध्या से जगन्नाथ पुरी सीधी ट्रेन की मांग

अयोध्या में श्रीरामेष्ट धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के संतों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सपा सांसद अवधेश प्रसाद से मुलाकात कर अयोध्या से जगन्नाथ पुरी तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग की। संतों ने ज्ञापन देकर कहा कि दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच सीधी रेल सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सांसद ने बताया कि उन्होंने रेलवे चेयरमैन से बात करने के साथ रेल मंत्री को पत्र भेजकर ट्रेन संचालन का अनुरोध किया है। जगन्नाथ पुरी के सांसद से भी इस संबंध में बातचीत हुई है। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. देवेषाचार्य, अनिरुद्ध दास, वरुण दास और अमित दास शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें