फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में 6.40 करोड़ से बदलेगी मां कामाख्या नगर पंचायत के विकास की तस्वीर

अयोध्या में आदर्श नगर पंचायत मां कामाख्या, रुदौली में विकास कार्यों को लेकर बड़ी पहल हुई है। मुख्यमंत्री नवसृजित नगर विकास योजना के तहत नगर पंचायत क्षेत्र में 6 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर पंचायत चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ला की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके तहत अलग-अलग वार्डों में 10 सड़कों का निर्माण नालियों सहित कराया जाएगा। साथ ही एक जर्जर प्राथमिक विद्यालय और पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प भी होगा। स्वीकृति मिलने के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी तेज कर दी है। योजना के अंतर्गत कुरैया, भरतपुर, बिहारा और मेघा ऋषि नगर सहित नगर पंचायत क्षेत्र की 10 प्रमुख सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इन सड़कों के साथ जल निकासी के लिए नालियां भी बनाई जाएंगी। इससे लंबे समय से सड़क और जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर कुरैया की सड़क का निर्माण क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस सड़क के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ला ने भी इसे प्राथमिकता में रखते हुए प्रस्ताव में शामिल कराया था। सड़क निर्माण के साथ शिक्षा और बाल विकास से जुड़ी सुविधाओं को भी बेहतर बनाने की योजना है। गौड़पुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय की जर्जर स्थिति को देखते हुए उसका कायाकल्प कराया जाएगा। वहीं पांच आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। इनमें सोनवा गांव में दो आंगनबाड़ी केंद्र तथा ईटहा, सैमसी और सैदपुर गांव में एक-एक केंद्र शामिल हैं। इन केंद्रों के सुधरने से बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। नगर पंचायत चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ला ने कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में कई ऐसी सड़कें थीं, जिनका निर्माण लंबे समय से जरूरी था। इसी तरह जर्जर विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति में सुधार की आवश्यकता थी। इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखकर प्रस्ताव तैयार कराया गया था। शासन से मंजूरी मिलने के बाद अब विकास कार्यों का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा और लोगों को जल्द इसका लाभ मिलेगा। अधिशासी अधिकारी निखिलेश मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री नवसृजित नगर विकास योजना के तहत पिछले महीने 6 करोड़ 40 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। इसमें 10 सड़कें नालियों सहित, एक प्राथमिक विद्यालय और पांच आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। अगले महीने से काम शुरू कराने की तैयारी है। करीब डेढ़ महीने में निर्माण कार्य पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। जनवरी तक सभी कार्य समाप्त कराने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें