फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: दिल्ली में अखिलेश को हिरासत में लेने पर सपाइयों ने तहसील में दिया धरना

दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस की ओर से हिरासत में लेने के विरोध में मंगलवार को अजीतमल तहसील परिसर में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपाइयों के अनुसार अखिलेश यादव मंगलवार को इंडिया गठबंधन के अन्य विपक्षी नेताओं के साथ दिल्ली स्थित निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। विपक्षी दल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली का विरोध कर रहे हैं। आरोप है कि पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर मार्च रोक दिया और अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया। अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलते ही अटसू में सपा की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता अजीतमल तहसील पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। इस दौरान विधायक प्रदीप यादव, पूर्व विधायक विनोद यादव, लालजी शुक्ला, मदन सिंह गौतम और सर्वेश बाबू गौतम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। करीब एक घंटे बाद एसडीएम अजीतमल विनोद कुमार मीणा और सीओ अजीतमल शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि अखिलेश यादव को हिरासत से रिहा कर दिया गया है। रिहाई की सूचना मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें