रक्षाबंधन पर्व के चलते शुक्रवार को औरैया के बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात का दबाव बढ़ गया। सुभाष चौराहे पर जाम में एक मरीज से भरी एंबुलेंस के फंसने पर यातायात प्रभारी हामिद हुसैन ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए रास्ता खाली कराया और एंबुलेंस को सुरक्षित रवाना किया। पुलिस ने अवैध पार्किंग को लेकर माइक से अनाउंसमेंट कर सख्त निर्देश भी दिए।