तिगरी गंगा धाम में अंतिम संस्कार के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने चिता से लकड़ियां उठाकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इससे गंगा तट स्थित श्मशान घाट पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अमरोहा नगर और फाजलपुर मोहल्ले के लोग तिगरी गंगा धाम में शवों का अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे।