फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सरयू में डूबी नवविवाहिता की तलाश में उतरी एसडीआरएफ, नहीं मिला सुराग

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 27 Aug 2026 02:28 PM IST

अंबेडकरनगर। आलापुर के चहोड़ा घाट पर सरयू नदी में डूबी नवविवाहिता जया पांडेय (19) की तलाश जारी रही। एसडीआरएफ की टीम ने सुबह से ही नदी में सघन खोज अभियान चलाया लेकिन पानी का बहाव तेज और जलस्तर अधिक होने के कारण शाम तक जया का कोई सुराग नहीं मिल सका। नदी के किनारे पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण डटे रहे। परिजनों की आंखें बेटी के मिलने की उम्मीद में नदी की ओर टिकी रहीं। आलापुर थाना क्षेत्र के वहिगवा जोगीपुर गांव की जया बुधवार को अपनी 15 वर्षीय छोटी बहन शुभी पांडेय के साथ रामनगर दवा लेने के लिए घर से निकली थी। दोनों घर से करीब 13 किलोमीटर दूर नदी के पास पहुंचीं। शुभी के अनुसार जया ने नदी किनारे फोटो खिंचवाने की बात कही। वह मोबाइल लेकर फोटो खींचने लगी, तभी अचानक जया का पैर दलदल में चला गया और वह पानी में डूबने लगी। बहन को बचाने के लिए शुभी ने जया का हाथ पकड़ने की कोशिश की लेकिन उसके हाथ में जया का मोबाइल आ गया और पकड़ छूट गई। इसी दौरान शुभी भी दलदल में फंस गई। दलदल में फंसने के कारण वह आगे नदी में नहीं जा सकी और उसकी जान बच गई। उसने घटना की जानकारी सबसे पहले पिता को फोन कर देने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद उसने जीजा को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। इस बीच भाजपा जिला मंत्री अभिषेक निषाद, वरिष्ठ भाजपा नेता वरुण सिंह समेत कई लोगों ने घर और घाट पर पहुंचकर ढांढस बंधाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव, सीओ अरुण कुमार नैहवार, नायब तहसीलदार रमेश चंद्र पांडेय और इंस्पेक्टर बीरेंद्र बहादुर सिंह मौके पर मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें