फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिला की हत्या के आरोपी के घर खड़ी कार में लगी आग, हंगामा, माहौल तनावपूर्ण

अंबेडकरनगर। भीटी क्षेत्र के बनखोदवा गांव में अवैध संबंधों में हुई महिला की हत्या का मामला बुधवार को एक बार फिर गरमा गया है। सुबह सूरत से पहुंचे पति व अन्य लोग महिला के शव को दफन करने के लिए ले गए लेकिन इसी बीच आरोपी राजेश निषाद के घर पर खड़ी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिससे तेज लपटें उठनी शुरू हो गईं। इसकी जानकारी मिलते ही सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक केबी सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। दमकल कर्मियों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। परिजनों व ग्रामीणों के अनुसार आरोपी ने स्वयं ही कार में आग लगाई। वहीं दूसरी ओर राजेश के परिजन मृतका के पति पर आग लगाने का आरोप लगाते रहे। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। गांव में भीटी, अहिरौली व महरुआ थानों की पुलिस तैनात की गई है और लोगों से शांत रहने की अपील की गई। फिलहाल पुलिस गांव में निगरानी कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें