अंबेडकरनगर। भीटी-महरुआ सीमा पर नरायनपुर घाट स्थित बिसुही नदी में रविवार को प्रतिबंधित पशु के पांच सिर व अवशेष मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर भीटी और महरुआ थाने की पुलिस भी पहुंच गई। अवशेषों को ले जाने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच करीब दो घंटे तक तीखी नोकझोंक हुई। बाद में अवशेष वापस लोकर पोस्टमार्टम कराए जाने पर लोग शांत हुए।