फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बारिश से राहत, तेज हवा से धान की फसल गिरी, अचानक बदल गया मौसम का मिजाज

अंबेडकरनगर। जिले में बुधवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। रात में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह से अकबरपुर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश से किसानों को राहत मिली, लेकिन तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल गिरने लगी। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों के मुताबिक, कई खेतों में पहले से ही पानी लगा हुआ था। बुधवार रात चली तेज हवा से खेतों में खड़ी धान की फसल जमीन पर गिर गई। किसानों का कहना है कि यदि मौसम खुलने के बाद जल्द पानी निकल गया तो फसल को अधिक नुकसान नहीं होगा। वहीं लंबे समय तक पानी जमा रहने पर गिरी हुई धान की फसल सड़ने की आशंका है। बारिश और तेज हवा के कारण गर्मी से राहत मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें