फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाराबंकी में चंद्रशेखर पर हुए हमले की हो उच्चस्तरीय जांच, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

अंबेडकरनगर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष जय सिंह राणा के नेतृत्व में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर प्रदर्शन किया। इस बाराबंकी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले की उच्चस्तरीय जांच समेत विभिन्न मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया है कि 13 सितंबर को बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र के बुढ़वल में काफिला रोके जाने के बाद पथराव और हिंसक हमले की घटना हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं को चोटें आईं और वाहनों को नुकसान पहुंचा। पार्टी ने घटना की निष्पक्ष जांच, सीसीटीवी व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित रखने तथा पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की। साथ ही चंद्रशेखर आजाद का सुरक्षा आकलन कर आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई। पार्टी ने लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहे पंचायत सहायकों की मांगों के शीघ्र समाधान और 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण में पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन कराने की मांग भी की। इसके अलावा सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद और मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद समेत अन्य धार्मिक स्थलों के संबंध में की जा रही कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा कर कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। इस संबंध में एक ज्ञापन एसडीएम अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह को सौंपा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें